भोजपुरी किंग पवन सिंह और राजस्थानी क्वीन नेहाश्री एक साथ
-

Pawan-Nehashree
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह और भोजपुरी की लाडली व राजस्थानी की क्वीन नेहाश्री पहली बार एक साथ भोजपुरिया रुपहले परदे पर अपने चाहने वालों का मनोरन्जन करने आ रहे हैं. चंचल, हँसमुख स्वाभाव की मल्लिका नेहाश्री इस फिल्म में चुलबुली व नटखट लड़की के किरदार में हैं. पवन सिंह के साथ इनकी रोमांटिक जोड़ी बेहद पसंद की जाने वाली है.

शूटिंग के समय ही दर्शक दीर्घा में गज़ब का उत्साह दिखाई दे रहा है. लोग अभी से ही पवन सिंह और नेहाश्री की जोड़ी को बहुत पसंद कर रहे हैं. शूटिंग देख रहे प्रशंसकों ने इनको भोजपुरी के सलमान खान और करीना कपूर के उपनाम का ख़िताब दिया है. भोजपुरी की लाडली नेहाश्री अपने चाहने वालों को तहेदिल से धन्यवाद देते हुए कहती हैं कि सिनेप्रेमियों का मुझे हमेशा बहुत ज्यादा प्यार व मान सम्मान मिलता रहा है. आप लोग मेरी फिल्म देखते हैं, फिल्म को सुपर हिट बनाते हैं. आप सभी का मैं शुक्रगुजार हूँ. आप सब ऐसे ही मुझे प्यार, आशीर्वाद और दुआ देते रहिये.

गौरतलब है कि राजदेव फिल्म्स के बैनर तले बन रही भोजपुरी फ़िल्म अस्सी घाट में पवन सिंह और नेहाश्री केन्द्रीय भूमिका में हैं. फिल्म के ‪निर्माता मनोज सिंह हैं. फ़िल्म का निर्देशन कर रहे हैं जानेमाने निर्देशक अशोक त्रिपाठी अत्री. इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रमणीय स्थलों पर की जोर शोर से जा रही है.


(रामचंद्र यादव)

1 Comment

  1. Rahul

    sir mujhe bhi singer bans hi plz one chanc

    Reply

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts