भोजपुरी में विशाल सिंह जैसा एक्शन करते किसी एक्टर को नहीं देखा – आलोक कुमार
-

ActionStar-VishalSingh
एक्शन स्टार विशाल सिंह के रियल एक्शन की तारीफ पुरी भोजपुरी इंडस्ट्रीज कर रही है. जाने माने निर्माता आलोक कुमार तो साफ कहते हैं कि विशाल का एक्शन अनोखा है. ऐसा रियल एक्शन हमने अपनी जिन्दगी में किसी भी भोजपुरी एक्टर को करते हुये नहीं देखा है.

आलोक कुमार ने विशाल सिंह की फिल्म हथियार का ट्रेलर देखा और इसमें विशाल सिंह का एक्शन देख उनके मुंह से यही निकला कि वाकई अनोखा एक्शन है विशाल का . इसके पहले फाईट डायरेक्टर हीरा लाल यादव भी विशाल सिंह की जमकर तारीफ कर चुके हैं और वे कहते हैं विशाल सिंह एक्शन का बाप है . उसके जैसा एक्शन कोई भोजपुरी स्टार नहीं कर सकता. विशाल सिंह की खासियत है कि वे बिना किसी केबल या वायर के जबरदस्त स्टंट करते हैं और स्टंट करते समय हवा में खुब उड़ान भरकर खलनायकों के दांत खट्टे कर देते हैं. हवा मेंं वे इतना खतरनाक खतरनाक स्टंट करते हैं कि जो भी विशाल सिंह का स्टंट देखता है वह दंग रह जाता है.

विशाल का खतरनाक स्टंट आपको देखने को मिलेगा फिल्म हथियार में जिसमें विशाल के साथ एक्शन स्टार विराज भट्ट् की भी मुख्य भुमिका है.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts