मुंबई और बिहार में मुंहमांगी कीमत पर बिकी हथियार
-

Hathiyar-poster
चर्चित भोजपुरी फिल्म ‘हथियार’ को बिहार और मुंबई टेरिटरी में मुँहमांगी कीमत मिल गई है. खरीदा है जाने माने वितरक बिट्टू सरदार ने.

इस फिल्म में पहली बार एक नहीं बल्की दो दो एक्शन स्टार नजर आयेंगे – विराज भट्ट और विशाल सिंह.

जगदीश शर्मा निर्देशित इस फिल्म के निर्माता हैं रामधारी सिंह, कहानी लेखक संजय सुहाना, कैमरामैन महेन्द्र बोरिचा, संपादक गुरुजंत सिंह, मारधाड़ निर्देशक हीरा यादव, नृत्य निर्देशक रिकी गुप्ता, लाईन प्रोड्यूसर हनीफ दीपा, कला भाष्कर तिवारी का और कार्यकारी निर्माता हैं महेश उपाध्याय.

इस फिल्म में विराज भट्ट और विशाल सिंह दो नायकों की नायिका हैं क्रमश: रिंकू घोष और अपूर्वा विष्ट. साथ में हैं संजय पांडे, बृजेश त्रिपाठी, युगांत पांडे, पुष्पा वर्मा, जे.पी. सिंह,हीरा यादव, देव सिंहऔर अन्य.

फिल्म जल्द ही बिहार और मुंबई के साथ साथ देश के दुसरे हिस्सो में भी रिलीज होगी.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts