श्वेता यादव की फिल्म ‘मोहब्बत के सौगात ‘की शूटिंग हुई पूरी
-

shwetayadav
पल्लवी प्रकाश इंटरनेशनल के बैनर तले बन रही फिल्म ‘मोहब्बत के सौगात ‘में मुख्य भूमिका निभा रही अभिनेत्री श्वेता यादव की इस फिल्म की शूटिंग कर हो चुकी है , इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान के अलवार में की जा रही थी .इस फिल्म में श्वेता यादव के अपोजिट एक्टर आदित्य मोहन है और फिल्म में दोनों की केमस्ट्री दर्शको को काफी पसंद आएगी ..आदित्य और श्वेता की जोड़ी पहली बार एक साथ बड़े परदे पर इस फिल्म के माध्यम से दर्शको का मनोरंजन करने आ रही है .इस फिल्म, का निर्देशन बहुचर्चित निर्देशक ब्रज भूषण द्वारा किया जा रहा है

   .इस फिल्म में श्वेता यादव,आदित्य मोहन,उदय श्रीवास्तव,स्मिता दुबे ,हरीश पंडित मुख्य भूमिका में नजर आएँगे .इस फिल्म की निर्मात्री पल्लवी प्रकाश हैं  जो निर्मात्री के साथ साथ प्रख्यात लेखिका और मोटिवेशनल गुरु भी हैं .यह फिल्म एक रोमैंटिक ,एक्शन  थ्रिलर फिल्म है जिसे दर्शको के मनोरंजन को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है .

इस फिल्म के सभी गाने काफी मनोरंजक और कर्णप्रिय है जिसमे संगीत  छोटे बाबा, पंकज , प्रीतम और मनीष सिन्हा ने बहुत ही बेहतरीन तरीके से दिया है और गानो में अपनी सुरीली आवाज़ दी है  नीलेश उपाध्याय, पुष्पलता, प्रियंका सिंह, खुशबू जैन और शेखर गोस्वामी ने  जिसे दर्शक बहुत पसंद करेंगे . फिल्म में आदित्य मोहन ,श्वेता यादव ,उदय श्रीवास्तव,स्मिता दुबे ,हरीश पंडित  जैसे भोजपुरी फिल्मो के जाने -माने चेहरे इस फिल्म में नजर आएँगे . इस फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला है .

(हंगामा मीडिया)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts