सांसद मनोज तिवारी ने भी लिया एक गांव को गोद
-

ManojTiwari-MP-adapting-a-village
‘गांव को गोद लिया है तो अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटूंगा, चौहानपट्टी गांव की देखभाल अपने बच्चे की तरह करूंगा.’ यह बात उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद और भोजपुरी सिने स्टार मनोज तिवारी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के एक सार्वजनिक समारोह के दौरान चौहानपट्टी गांव को गोद लेते वक्त कहा.

गांव को गोद लेने के लिए जैसे ही भाजपा सांसद अपने काफिले के साथ पहुंचे, ग्रामीणों ने उनका जोरदार आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया. मनोज तिवारी ने कहा कि हमारे सामने बड़ी चुनौती थी. कई गांवों में से सिर्फ तीन गांवों को चुनना था. ऐसे में चौहानपट्टी के बाद कादीपुर को चुना जाएगा, वहीं तीसरे गांव पर अभी फैसला नहीं लिया है. उन्होंने कहा, ‘जिस तरह एक बच्चे की चिंता उसका पिता करता है, उसी तरह इस गांव के विकास और यहां रहने वाले लोगों के दुख-सुख की चिंता मनोज तिवारी करेगा.’

समारोह की अध्यक्षता उत्तर पूर्वी जिले के जिलाधिकारी अजीमुल हक और मंच संचालन अतिरिक्त जिलाधिकारी नवलेंद्र कुमार सिंह ने किया.

इस अवसर पर शाहदरा जिले के जिलाधिकारी देवेश कुमार, उत्तर पूर्वी जिले के एसडीएम मुख्यालय राकेश शर्मा, पूर्वी दिल्ली नगर निगम की महापौर मीनाक्षी, पूर्व महापौर अन्नपूर्णा मिश्रा, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, उत्तर पूर्वी दिल्ली जिला भाजपा अध्यक्ष राजकुमार बल्लन,मनोज तिवारी के सचिव राजकुमार श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य उपस्थित थे. इस दौरान सांसद एवं प्रशासनिक अधिकारियों का स्वागत करने वालों में चौहानपट्टी गांव के प्रधान कर्म सिंह तोमर, ओम पाल तोमर,राजकुमारश्रीवास्तव , सभापुर के प्रधान भरत सिंह, कौशल मिश्रा, अनिल झा, दिनेश धामा, मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह, निगम पार्षद मनोज त्यागी शामिल रहे.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts