हीरो नंबर वन का संगीत हुआ जारी
-

HeroNumberOne-1stLook
भोजपुरी सिनेमा की चर्चित फिल्म ‘हीरो नंबर वन’ का संगीत जानी मानी संगीत कंपनी वेब म्युजिक ने हाल में ही जारी किया है. एक से बढ़कर एक कर्णप्रिय गीत संगीत से भरी इस फिल्म का संगीत अविनाश झा घुघरू ने दिया है और गीत लिखा है प्यारे लाल यादव कवि, अरविन्द तिवारी तथा आजाद सिंह ने.

एस.ए.एस इंटरनेशनल फिल्म्स प्रस्तुत और मयुरी पायल इंटरटेनमेंट कृत इस भोजपुरी फिल्म हीरो नंबर वन के निर्माता कृष्णा कुमार और समरेन्द्र सिंह हैं. तथा निर्देशक हैं अजय कुमार झा.

फिल्म हीरो नंबर वन के कलाकारों में खेशारी लाल यादव के साथ ही कृष्णा कुमार तथा अक्षरा सिंह, प्रियंका पंडित,अयाज खान,उल्हास कुड़वा,माया यादव, कुलदीप कुमार,प्रिया पांडे ,अनुपप अरोड़ा और उमेश सिंह की मुख्य भुमिका है.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts