अनारा गुप्ता बनीं सी सी एल क्रिक्रेट मैच की ब्रांड अम्बेसडर

AnaraGupta-CCL-BrandAmbassader
भोजपुरी सिनेमा की ग्लैमरस अभिनेत्री व पूर्व मिस जम्मू अनारा गुप्ता को सी सी एल क्रिक्रेट मैच का ब्रांड अम्बेसडर बनाया गया है. सिने जगत में मोहक अभिनय व नृत्य से सिनेप्रेमियों के दिलों में घर कर चुकी अनारा गुप्ता भोजपुरी सिनेमा को हमेशा प्रोमोट करती रहती हैं और अब भोजपुरी सिनेमा की क्रिकेट टीम भोजपुरी दबंग को भी प्रोमोट कर रही हैं.

पूरे भारत में हर भाषा की फ़िल्म इंडस्ट्री अपनी अपनी टीम लेकर इस लीग में खेलती हैं. भोजपुरी सिनेमा की क्रिकेट टीम ‘भोजपुरी दबंग’ भी इनमें खास रहती है. इसने कम समय में ही सी सी एल में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है तथा अपनी सफलता का परचम लहराए रखा है.

पिछले 10 जनवरी से शुरू सी सी एल क्रिकेट मैच में भोजपुरी दबंग और कर्नाटक बुल्डोजर टीम के बीच मैच खेला गया तो टीम की हौसला आफजाई के लिए कोलाबा के सी सी आई खेल मैदान में ब्रांड अम्बेसडर अनारा गुप्ता मौजूद थीं.

भोजपुरी दबंग के कप्तान मनोज तिवारी तथा उपकप्तान दिनेश लाल यादव निरहुआ हैं.


(रामचंद्र यादव)

0 Comments

Recent Posts

अंजोरिया पर खोजीं -

आपन टिप्पणी, लेख, कहानी, कविता, विचार भेजे खातिर -

anjoria@rediffmail.com

अगर राउर रचना पहिला बेर आ रहल बा त आपन एगो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ में जरूर डाल दीं.

पाठक-पाठिकन के राय विचार प्रतिक्रिया..