जान तू जहान तू का प्रोमो लॉन्च
-

भोजपुरी सिनेमा की साफ़ सुथरी छवि बनाने के लिए भोजपुरी फिल्म ‘जान तू जहान तू’ का प्रोमो डीआरजे रिकॉर्डस म्यूजिक कम्पनी ने लांच किया है. जबरदस्त लोकप्रिय गीत ‘बड़ी जालीदार बा तोहार कुर्ती’ फेम अभिनेता दिनेश शाह की बतौर नायक वाली इस फिल्म का निर्माण यू के विभूति की प्रस्तुति में ख़ुशी फिल्म्ज़ फैक्ट्री के बैनर तले किया गया है. निर्माता हैं सुरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा और लेखक तथा निर्देशक हैं कुंदन कुणाल. कुंदन कुणाल के अनुसार यह फिल्म भोजपुरी समाज को समर्पित है. तथा इसे फूहड़ता, अश्लीलता और द्विअर्थी संवादों से दूर रखा गया है. फिल्म का संगीत भी भोजपुरी सिनेमा के स्वर्णिम दिनों की याद दिलाता है.

संगीत आबिद जमाल का, छायांकन पुष्पराज गुंजन का, संपादन सदा प्रकाश, मेकअप अजय प्रजापति, कला मुकेश, नृत्य निर्देशन गणेश कुमार, सपना तथा मारधाड़ शिवा, और निर्माण नियंत्रण साहिल मिश्रा का है. कार्यकारी निर्माता हैं राज वर्मा.

मुख्य भूमिका में दिनेश शाह, अर्चना सिंह, बाल गोविन्द बंजारा, सूरज के शाह, पूनम सिंह आदि हैं. फिल्म की पूरी शूटिंग बिहार के जमुई, नालन्दा, राजगीर तथा महावीर जन्म स्थली कुण्डल पुर इत्यादि भव्य रमणीय स्थलों पर की गई है.


(रामचंद्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts