पारिवारिक फ़िल्म ’सखी के बियाह’ को मिला आशीर्वाद महाराष्ट्र और गुजरात में
-


महिला प्रधान सपारिवारिक भोजपुरी फिल्म ’सखी के बियाह’ बिहार, झारखंड में अपार सफलता हासिल करने के बाद अब महाराष्ट्र और गुजरात के कई सिनेमाघरों में भव्य प्रदर्शित की जा रही है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई इस फिल्‍म के निर्माता पवन कुमार महतो ने महिलाओं सहित संपूर्ण कुटुंब के लिए इस फिल्‍म का निर्माण किया है. भोजपुरी सिने संगीत को नया आयाम दे रही सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी ने इस फिल्म का आल म्यूजिक राइट्स लिया है. रॉयल फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्‍म ‘सखी के बियाह’ में भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी मुख्‍य भूमिका में हैं और उनके अपोजिट गायक से नायक बने सुनील सागर हैं. फिल्म के निर्देशक नन्द किशोर महतो हैं. फिल्म के सभी गाने सामाजिक और हर वर्ग के दर्शकों को बहुत पसंद आ रहे हैं. नाम के अनुरूप ही फिल्म का निर्माण किया गया है. काफी दिनों बाद ऐसी फिल्‍म प्रदर्शित की गई है, जिसे पूरा परिवार एक साथ बैठ कर देख सकते हैं. यह खास कर उन ल‍ड़कियों को ज्‍यादा पसंद आयेगी, जिसकी सहेली की शादी जल्‍द होने वाली है. फ़िल्म के कार्यकारी निर्माता सुनील शर्मा, लाईन प्रोड्यूसर विजय मौर्या, कथा- पटकथा-संवाद-गीत सत्यप्रकाश मिश्र ’बैरागी’ ने लिखे हैं. संगीतकार ओम झा ने मधुर गीतों को कर्णप्रिय संगीत से संवारा है. छायांकन एस जहांगीर, नृत्य संजय कोर्बे, कला राम बाबू का है. मुख्य कलाकार रानी चटर्जी, सुनील सागर,दीपक सिंह, अर्चना प्रजापति, गोपाल राय, बृजेश त्रिपाठी, माया यादव, भास्कर ताठे, अनूप लोटा, मनी सम्राट, स्वीटी सिंह इत्यादि हैं. आईटम सांग सीमा सिंह का है.


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts