’प्लेटफार्म नं० 2’ देखने वालों की लगी भीड़ बिहार, झारखंड में
-


नवोदित नायक नायक राहुल सिंह और रेशमा शेख के अभिनय से सजी बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म ’प्लेटफार्म नं० 2’ बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई है. जिसे दर्शकों की अपार भीड़ के साथ देखा और पसंद किया जा रहा है. ब्लू व्रज फिल्म्स के बैनर तले निर्मित की गई यह फिल्म प्यार मोहब्बत, रोमांस, दुश्मनी और मारधाड़ से भरपूर है. इस फिल्म से सिने जगत में दो नए चेहरे राहुल सिंह और रेशमा शेख अपना फ़िल्मी करियर की शुरुआत कर रहे हैं. रुपहले परदे पर यह नयी जोड़ी राहुल – रेशमा अपने हुनर का रोमांचक जौहर दिखा रहे हैं. वे लगातार कई दिनों से फ़िल्म का प्रोमोशन भी कर रहे हैं, जहाँ उनका काफी भीड़ के साथ स्वागत किया जा रहा है.
उल्लेखनीय है कि फिल्म की पूरी शूटिंग झारखण्ड के खूबसूरत शहर राँची के रमणीय स्थलों पर की गई है. बड़े पैमाने पर उम्दा तकनिकी के साथ निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म ’प्लेटफार्म नं० 2’ पूरी तरह से मनोरंजनपूर्ण है. इस फिल्म के गाने व ट्रेलर जानी मानी म्यूजिक कम्पनी वेव म्यूजिक के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है, जिसे बहुत ज्यादा पसंद किया गया है. फिल्म की निर्मात्री रेशमा शेख हैं. सह निर्मात्री डॉ. नजमा शेख व सह निर्माता सुरेंद्र प्रसाद सिंह हैं. फिल्म का कुशल निर्देशन किया है निर्देशक रॉबिन्स कुमार सिन्हा ने. फिल्म के कथा, पटकथा व संवाद राहुल कुमार ने लिखा है. फिल्म के सभी गानों को संगीत से सजाया है संगीतकार महेश दास व सावन कुमार ने. फिल्म के सभी गीत बहुत ही कर्णप्रिय बनाये गये हैं. फिल्म का छायांकन अधीर राज, नृत्य निर्देशन राजू, मारधाड़ धर्मेश उस्मान अंसारी, संकलन शंकर रेगर का है. फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं. मुख्य कलाकार नवोदित राहुल सिंह और रेशमा शेख के साथ के के गोस्वामी, बालेश्वर सिंह, राजेश अभागा, महेश अमन, मुन्ना बिहारी, बिरेन्द्र, नागेन्द्र, अखिलेश चौरसिया आदि हैं तथा इस फिल्म में आईटम क्वीन सीमा सिंह अपनी नृत्य कला का जलवा बिखेर रही हैं.


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts