बलमा डेरिंगबाज़ की शूटिंग हो रही है आज़मगढ़ में
-

एस एस सिने वर्ल्ड के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म बलमा डेरिंगबाज़ की शूटिंग 25 सितंबर से उत्तर प्रदेश के जिला आज़मगढ़ के जहाना गंज, शाहपुर, बबुरा, मन्दे, समेदा आदि रमणीय स्थलों पर जोर शोर से की जा रही है। यह फिल्म एक्शन, इमोशनल, ट्रेजडी, कॉमेडी ड्रामा से भरपूर है। सिने प्रेमियों के लिए साफ सुथरी सपरिवार देखने योग्य भोजपुरी फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। यह फिल्म दर्शकों के मनोरंजन के लिए बहुत ही उम्दा फिल्म बनाई जा रही है। फिल्म के सभी कलाकारों का परफॉर्म और गेटअप काफी अलग और रोचक दिया गया है, जो सिनेप्रेमियों को बहुत ही आनंदित करेगा। इस फ़िल्म की निर्मात्री सोनालिका कुमारी व निर्माता शरद पाटिल हैं। लेखक व निर्देशक जावेद हाशमी हैं। असोसिएट डायरेक्टर अमीयकर प्रकाश ठाकुर हैं। संगीतकार के. रत्नेश तथा गीतकार आज़ाद सिंह, अमिताभ रंजन, धनंजय भट्ट व श्याम देहाती हैं। छायांकन साहिल जे. अंसारी का है। नृत्य संतोष सर्वदर्शी, फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार शुभम तिवारी, अयाज़ खान, सोनालिका कुमारी, गिरीश शर्मा, पंकज चन्द्रा, नीलम सिंह, आरती भार्गवा, स्वीटी सिंह, बबलू खान, चाहत कौर तथा बालेश्वर सिंह हैं।


(रामचन्द्र यादव की रिपोर्ट)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts