बिहार में सफल प्रदर्शन के साथ अब २४ अप्रैल से मुंबई और उत्तर प्रदेश में “हमसे बढ़कर कौन”
-

HumseBadhkarKaun-poster
राईजिंग स्टार अमरीश सिंह की भोजपुरी फिल्म हमसे बढ़कर कौन बिहार में सफल प्रदर्शन के बाद २४ अप्रैल से मुंबई और उत्तर प्रदेश में जोर शोर से प्रदर्शित की जा रही है. अभी भी बिहार में इनको दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है, इनके अभिनय की भी खूब तारीफ की जा रही है. यह मल्टी मल्टी स्टारर भोजपुरी फिल्म – हमसे बढ़कर कौन २७ मार्च से बिहार मे रिलीज की गई है. निर्माता धीरज सिंह द्वारा निर्मित फिल्म – ’हमसे बढ़कर कौन’ के प्रस्तुतकर्ता मुन्ना लाल शाह हैं. कार्यकारी निर्माता राज कुमार शुक्ला हैं. फिल्म के निर्देशक इकबाल बक्श है. फिल्म की कहानी व पटकथा संतोष पाल तथा पटकथा व संवाद मनोज टाईगर ने लिखा है. संगीत छोटे बाबा ने तैयार किया है. छायांकन दिनेश आर पटेल, नृत्य निर्देशन दिलीप मिस्त्री, रिक्की गुप्ता, कानू मुखर्जी तथा मारधाड़ निर्देशन शकील शेख का है. इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अमरीश सिंह के साथ रानी चटर्जी, अंजना सिंह, अनारा गुप्ता, गुंजन पन्त, स्वीटी छाबड़ा, अपूर्वा बिट, अविनाश शाही, मनोज टाईगर, बृजेश त्रिपाठी, गोपाल राय, धर्मेन्द्र सिंह, शब्बीर कुरैशी, रतनेश तिवारी, राजीव वशिष्ठ, सिकंदर खान, अवधेश मिश्रा तथा सुशील सिंह है.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts