१२ जून से बिहार में कहिया बियाह बोला करबा
-

KahiyaBiahBolaKarba-poster
सुरसंग्राम के विजेता आलोक कुमार और हाट केक बनी शिखा मिश्रा और रिंकू घोष के अभिनय से सजी बेहतरीन फिल्म कहिया बियाह बोला करबा का शानदार प्रदर्शन १२ जून से बिहार के सभी बड़े सिनेमाघरों में किया जायेगा.

किशोरी फिल्म्स के बैनर तले बनी निर्माता धुपेन्द्र भगत और निर्देशक रत्नेश झा की इस भोजपुरी फिल्म कहिया बियाह बोला करबा बिहार में १२ जून को एक साथ भी सौ से ज्यादा सेंटरोंमें प्रर्दशित की जायेगी.

फिल्म की सह निर्माता मानकी देवी, लाखमती देवी, गीत दिनेश दिलकशस संगीत सुरेश आनंद, लेखक राजेश पांडे, कैमरा अश्वीन प्रभाकर, कला अजय शर्मा, नृत्य दिलीप मिस्त्री, एक्शन अजीत समशेर, संपादक कमल शहगल और कार्यकारी निर्माता हैं राजा, जेपी.

मुख्य कलाकार हैं उत्तराखंड की खुबसुरत बाला शिखा मिश्रा, सुरसंग्राम के विजेता आलोक कुमार और जानी मानी अभिनेत्री रिंकू घोष साथ में हैं माया यादव, विनोद मिश्रा, उमेश सिंह, अशोका झा, सी .पी.भट्ट. उल्हास कुड़वे, प्रिंसी सिंह, कनक पांडे, हासिम खान और हरीश गुप्ता. ग्लोरी और रानू ने आयटम नंबर पेश किया है.

फिल्म की नायिका शिखा मिश्रा के बारे में अभी से कयास लगाया जारहा है कि कहिया बियाह बोला करबा उनके कैरियर में एक नयी उचाई देगी. आलोक कुमार शिखा मिश्रा और रिंकू घोष के मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म बिहार में दर्शको का दिल जीते गी यह तय है. फिल्म कहिया बियाह बोला करबा को लेकर दर्शकों में भी उत्साह का माहौल अभी से देखा जा रहा है.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts