करण पांडे ने की ले के आजा बैंड बाजा की डबिंग
-

KaranPanday
भोजपुरी फिल्मों के चर्चित खलनायक करण पांडे ने हाल में ही दिनेश यादव निर्देशित चर्चित भोजपुरी फिल्म ले के आजा बैंड बाजा ए पवन राजा की डबिंग खत्म की। इस फिल्म में करण पांडे दमदार खलनायक की भुमिका में हैं और खलनायक भी ऐसा कि पर्दे पर उन्हे देखते ही लोग थर्रा जायें। इस फिल्म में एक खतरनाक पुलिस वाले की भुमिका निभा रहे करण पांडे इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह में हैं। भोजपुरी फिल्म रंग दे बसंती चोला से कैरियर की शुरुआत करने वाले करण पांडे की कई फिल्में इस समय पाईपलाईन में हैं जिसमें मर्यादा मंगलसूत्र की भी प्रमुख है। इन दोनो फिल्मों को दिनेश यादव ने ही निर्दशित किया है और फिल्म में भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह, मनोज टाईगर और संजय पांडे की मुख्य भुमिका है। दिनेश यादव खुद करण पांडे की तारीफ करते हुये कहते हैं मैं उनकी प्रतिभा को जानता हूं और मैने पहली फिल्म के तुरंत बाद ही करण पांडे को अपनी दुसरी फिल्म के लिये साईन कर लिया।


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts