खेसारी के संग सीमा सिंह लेंगी इंतकाम
-

Seema-Khesari
भोजपुरी फिल्मों की डांसिंग क्वीन सीमा सिंह ने हाल में ही मुंबई के गोरेगांव में बने फ्यूचर स्टूडियो में भोजपुरी फिल्म इंतकाम की शूटिंग की। इस गाने में खुद फिल्म के नायक और भोजपुरी सुपर स्टार खेशारी लाल यादव, खलनायक अवदेश मि श्रा ने भी भाग लिया। इस गाने को निर्देशित किया जाने माने नृत्य निर्देशक पप्पू खन्ना ने। सीमा सिंह के लिये खाश ड्रेस भी बनवाया गया था। इस खाश गाने को देखने के लिये कई मेहमान भी सेट पर मौजूद थे। खुद सीमा सिंह कहती हैं कमाल का गाना है यह और मुझे पप्पू खन्ना जी ने काफी मेहनत भी कराया। चर्चित निर्देशक रविसिन्हा और जानी मानी फिल्म फाईनेंस कंपनी आदि शक्ती इंटरटेनमेंट तथा विजय लक्ष्मी इंटरनेशनल की नयी भोजपुरी फिल्म इंतकाम की शूटिंग मुंबई में शुरु हो गयी है। इस फिल्म में भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेशारी लाल यादव और एक्शन स्टार विराज भट्ट् मु्ख्य भुमिका में हैं। तथा नायिका हैं हॉट केक पूनम दुबे । फिल्म की निर्मात्री हैं रेखा सिन्हा। जे.आर. फिल्म कंबाईन्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म के कार्यकारी निर्माता हैं सुमन वर्मा और ओमप्रकाश डी शर्मा ।


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts