तीन माह से घर नहीं गये हैं संजय पांडे
-

– शशिकांत सिंह

भोजपुरी फिल्मों के नंबर वन खलनायक संजय पांडे अब दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ बिहारी बनेंगे. संजय पांडे इन दिनों मुंबई से बाहर पनवेल में फिल्म ‘एक बिहारी सौ पर भारी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं निर्देशक जगदीश शर्मा. इस फिल्म को लेकर संजय पांडे काफी उत्साह में हैं. संजय पांडे की लगन देखिये, वे पिछले दिनों अपनी फिल्म ‘गुलाब थियेटर’ की शूटिंग के लिए बिहार के हाजीपुर गये. वहां से शूटिंग ख़त्म कर मुंबई नहीं आये बल्कि सीधे छत्तीसगढ़ गये जहां उन्होंने निर्देशक अजय कुमार की फिल्म ‘पागल प्रेमी’ की शूटिंग ख़त्म की. ‘पागल प्रेमी’ का निर्माण निर्माता नवीन कर रहे हैं. इस फिल्म में भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार विनय आनंद मुख्य भूमिका में हैं. ‘पागल प्रेमी’ की शूटिंग ख़त्म कर संजय पांडे सीधे छत्तीसगढ़ से ‘गुलाम’ की शूटिंग में भाग लेने चाईना क्रीक पहुंचे. ‘गुलाम’ का निर्माण शंभू पांडे कर रहे हैं. ‘गुलाम’ की शूटिंग ख़त्म कर संजय पांडे फिर पनवेल पहुंचे जहां वे इन दिनों सुर्वे फार्म में फिल्म ‘एक बिहारी सौ पर भारी’ की शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्म की शूटिंग ख़त्म कर संजय पांडे निर्माता फरीन खान की फिल्म की शूटिंग के लिए जाएंगे.

अब लगभग तीन माह से घर से ग़ायब संजय पांडे को इस बात का तो दुख है कि वे घर से तीन माह से ग़ायब हैं मगर साथ ही खुशी भी है कि उनके थोड़े से त्याग से कई निर्माताओं का भला हो रहा है. आज हर निर्माता निर्देशक की पसंद नंबर वन बने खलनायक संजय पांडे की इस साल कुल 20 फिल्में प्रदर्शित होगी. इन सभी फिल्मों में संजय पांडे मुख्य खलनायक के रूप में नजर आयेंगे. इसे कहते हैं मेहनत, काश संजय पांडे जैसी लगन सारे सितारों में होती तो भोजपुरी सिनेमा को और तरक्की मिलती. संजय कहते हैं कभी-कभी तो मेरे घर वाले मुझसे मिलने चले आते हैं मगर मैं घर नहीं जा पाता हूं.

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts