नौ साल का सफर और नौ अवार्ड, सीमा सिंह हैं द रियल आईटम क्वीन
-

seemasingh-award
भोजपुरी सिनेजगत की नम्बर वन डांसिंग स्टार सीमा सिंह को मुम्बई स्थित मलाड में एबी मल्टीमीडिया के तत्वाधान में विनोद गुप्ता द्वारा आयोजित ‘भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2016’ में बेस्ट आईटम गर्ल का अवार्ड दिया गया। यह अवार्ड इन्हें भोजपुरी फिल्म ‘द रियल इंडियन मदर’ के आईटम सांग में बेहतर परफाॅर्मेंस के लिये दिया गया। भोजपुरी सिनेजगत की चंचल, चुलबुली, हँसमुख डान्सिंग स्टार व आईटम क्वीन सीमा सिंह नेे अपने फिल्मी कॅरियर के 9 सालों में 9 अवार्ड की हकदार बन एक मिसाल कायम की हैं। सीमा ने यह साबित कर दिया है कि भोजपुरी सिनेमा जगत की डांसिंग स्टार एवं आईटम क्वीन सिर्फ वही हैं। इसके पहले दुबई में आयोजित दूसरे अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह में सीमा को बेस्ट इंटरटेनर का अवार्ड मिला था। भोजपुरी पंचायत सम्मान समारोह में बेस्ट आईटम क्वीन के अवार्ड से नवाजा गया है। सीमा सिंह कहती हैं कि अवार्ड पाकर मैं बहुत खुश हूं। मैं भोजपुरी फिल्म ‘द रियल इंडियन मदर’ के निर्माता रत्नेश यादव जी तथा उनकी पूरी टीम को तहेदिल से धन्यवाद देती हूँ, जिन्होंने इतनी अच्छी फिल्म बनायीं और मुझे यह अवार्ड पाने का सौभाग्य मिला।’
गौरतलब है कि सीमा सिंह ने पहला सर्वश्रेष्ठ नृत्यांगना (आईटम डांसर) का अवार्ड 2008 में अपने नाम किया था, तब से अब तक इन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वैसे तो सीमा सिंह को उत्तर प्रदेश, बिहार और मुंबई के कई सामाजिक व सांस्कृतिक मंच पर कई अवार्ड व स्मृति चिन्ह मिले हैं, परन्तु इनके 9 साल के फ़िल्मी सफर सर्वश्रेष्ठ 9 अवार्ड इनके लिए महत्त्वपूर्ण हैं। सीमा सिंह अब तक 500 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में अभिनय व नृत्य कर चुकी हैं। इसके अलावा म्यूजिक कंपनी म्यूजिक जंक्शन के लिए 1000 गाने की शूटिंग की हैं साथ ही और भी कई म्यूजिक वीडियो में अपने नृत्य कला का जलवा बिखेरा है।
उल्लेखनीय है कि जहाँ एक कुशल नृत्यांगना हैं वहीं बेहतरीन अदाकारा भी हैं। सीमा सिंह ने अब तक भोजपुरी, हिन्दी, मराठी, गुजराती, तमिल, बंगाली, राजस्थानी, उड़िया आदि क्षेत्रीय भाषाओं में आइटम डांस में अपनी नज़ाकत व मनमोहिनी नृत्य से सिनेप्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर चुकी हैं।


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts