संगीता तिवारी ने नेपाल में अपनी अदा का जलवा
-

sangeetatiwari
भोजपुरी सिनेजगत की मदमस्त अदाकारा संगीता तिवारी ने अपनी अदाओं का प्रदर्शन कर नेपाल के दर्शकों को अपना दिवाना बना ली। जी हां ‘भोजपुरी नेपाली स्टार नाईट हंगामा’ कार्यक्रम में नेपाली दर्शकों का मनोरंजन करने संगीता तिवारी तेलिहवा, कपिलवस्तु, नेपाल पहुंची थी। तेलिहवा में पहली बार ‘भोजपुरी नेपाली स्टार नाईट हंगामा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यह कार्यक्रम अनाथ एवं विकलांग बच्चों के सहयोगार्थ हेतु किया गया था। कार्यक्रम में संगीता तिवारी ने अपनी अदा से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विदित हो कि संगीता तिवारी ने हाल ही में भोजपुरी फिल्म ‘टकराव’ की डबिंग पूरी की है। फिल्म में संगीता तिवारी की बेबाक अदाकारी दर्शकों को काफी पसंद आयेगी। इस फिल्म का प्रदर्शन अतिशीघ्र होने वाला है। इस फिल्म में संगीता की मदहोश कर देने वाली अदाओं के साथ दर्शकों को अमरीश सिंह का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। इस फिल्म का निर्देशन इकबाल बक्श ने किया है। फिल्म निर्माता संजय निषाद व गौतम निषाद इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Recent Posts