पवन सिंह स्टारर प्रोडक्शन नं. 2 का शुभारम्भ
-

Pawan-ka-production2
वसुंधरा मोशन पिक्चर्स प्रस्तुत भोजपुरी फ़िल्म प्रोडक्शन नं. 2 का शुभ मुहूर्त मुम्बई के एम फोर यू स्टूडियो में बड़े धूमधाम से किया गया. फ़िल्म के निर्माता सुधीर सिंह हैं तथा निर्देशन की बागडोर संभाल रहे हैं सुजीत कुमार. इस फ़िल्म के लाईन प्रोड्यूसर अरविन्द वर्मा हैं. भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार पवन सिंह इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में हैं. इस फ़िल्म में इनका नया लुक सिनेप्रेमियों को खूब पसंद आने वाला है. फ़िल्म के संगीतकार अविनाश झा घुँघुरु हैं और गीतकार मनोज मतलबी व आजाद सिंह हैं. मुख्य भूमिका में पवन सिंह, सुशील सिंह, उमेश सिंह, बृजेश त्रिपाठी, बालगोविन्द बंजारा आदि हैं.

गौरतलब है कि वसुंधरा मोशन पिक्चर्स प्रस्तुत पहली भोजपुरी फ़िल्म हमार भोजपुरिया राजा की शूटिंग उत्तर प्रदेश, लखनऊ के विभिन्न खूबसूरत स्थलों पर पूरी की गई है और अब दूसरी भोजपुरी फ़िल्म का शुभारम्भ धूमधाम से किया गया है. इस फ़िल्म की शूटिंग लखनऊ के रमणीय स्थलों पर सितम्बर महीने में शुरू की जायेगी. फ़िल्म के मुहूर्त के शुभ अवसर पर फ़िल्म निर्देशक जगदीश शर्मा, अरविन्द चौबे, लेखक ललित शुक्ला, फ़िल्म निर्माता विजय यादव तथा कुमार मंजुल सहित फ़िल्म जगत के बहुत से गणमान्य जन उपस्थित होकर फ़िल्म की सफलता के लिए कामना की.


(रामचंद्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts