पूनम दुबे ने रचाई अपने जानम से शादी
-

PunamDubey-janam
पिछले दिनों फेसबुक क्वीन और भोजपुरी फिल्मों की सबसे हॉट अदाकारा पूनम दुबे ने अपनी मंगलसूत्र पहनी एक फोटो फेसबुक पर डाली और लिखा कि दोस्तो मैंने अपने जानम से शादी कर ली.

बस फिर क्या था! लोगो के कमेंट आने शुरु हो गये कि पूनम जी अपने जानम का नाम बताईये प्लीज. किसी ने तो यहां तक लिखा कि पूनम जी आपको किसने अधिकार दिया कि आप मेरा दिल तोड़े.

थोड़ी देर तक लोगों को अचरज में डालने के बाद पूनम ने यह राज खोला कि दोस्तो मैंने रियल लाईफ में नहीं बल्की रील लाईफ में शादी की है. पूनम दुबे ने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म का नाम है ‘जानम’ जिसमें वे खेसारी लाल यादव और विराज भट्ट के साथ अभिनय कर रही हैं और इस फिल्म में वे अपने नायक यानि कि अपने जानम एक्शन किंग विराज भट्ट से शादी रचाती हैं.

janam-posterजानम के निर्माता हैं आदिशक्ति इंटरटेनमेंट के दुर्गा प्रसाद और नवेव्यू मल्टीमिडिया के अनुज कुमार. इसकी शूटिंग खत्म हो गयी है. और पिछले दिनों इसकी पहली झलकी भी रिलीज कर दी गई है.

फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में होगी.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts