भोजपुरी का नया एंग्री यंगमैन कृष्णा कुमार
-

KrisnaKumar-with-KhesariLal
कृष्णा कुमार को भोजपुरी फिल्मों का नया एंग्री यंगमैन माना जा रहा है. कृष्णा अपनी आने वाली फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में एंग्री यंगमैन की भूमिका में नजर आयेंगे. फिल्म के नायक हैं खेसारी लाल यादव.

कृष्णा कुमार अपनी भूमिका के बारे में तो कुछ नहीं कहते बस इतना जरुर कहते हैं कि यह फिल्म दुसरी भोजपुरी फिल्मों से काफी अलग होगी. वे कहते हैं मैं कहता नहीं बल्कि करके दिखाता हूं और यकीन मानिये इस फिल्म को आप पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं. वैसे आपको बता दें कि इस फिल्म में एक भी आयटम नंबर नहीं होगा.

निर्देशक अजय कुमार झा इस फिल्म से काफी उत्साह में हैं और बताते हैँ कि इस फिल्म का इसी नाम की हिन्दी फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम, से कुछ भी लेना देना नहीं है और यह बिल्कुल अलग तरह की फिल्म है. इसकी कहानी भी अलग है.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts