विराज भट्ट लेंगे लखनऊ में टेंडर
-

KeLehiTender-VirajBhatt
एक से बढ़कर एक कामयाब फिल्म देने वाले भोजपुरी एक्शन स्टार विराज भट्ट ने हाल में ही एक फिल्म की शूटिंग शुरु किया है जिसका नाम है ‘के लेही टेंडर’.

अविनाश फिल्म प्रोडक्शन की इस भोजपुरी फिल्म ‘के लेही टेंडर’ की शूटिंग लखनऊ में चल रही है. मिराज खान निर्देशित इस फिल्म में विराज भट्ट की नायिका हैं माधुरी मिश्रा. नन्हे पांडे की लिखी इस फिल्म में विराज भट्ट एक नये लुक में नजर आयेंगे. उनकी भुमिका लोगो को चौकायेगी.

डाक्टर एस .डी.गौतम निर्मित इस फिल्म के गीतकार हैं सुधाकर शर्मा और प्यारेलाल कवि. संगीतकार हैं अनुज तिवारी.

हाल ही में विराज भट्ट ने भोजपुरी फिल्म ‘लागी तोहसे लगन’ में गाना गाया है. यह गाना काफी रोमांटिक है. पहली बार गाना गाने के मिले आफर से चौंके विराज भट्ट का गाना सुनने वालों को बहुत ही पसन्द आएगा.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Recent Posts

पाठक-पाठिकन के राय विचार प्रतिक्रिया..