सीमा सिंह बंधन में बंधी

seema singh(1)
अब शीर्षक पढ़कर आप यह मत सोचियेगा कि भोजपुरी फिल्मों की डांसिंग क्वीन सीमा सिंह शादी के बंधन में बंध गयी. जी नहीं. अजी अभी उमर ही क्या है सीमा सिंह की कि वे शादी वादी के चक्कर में पड़ेगीं ! मामला टोटल फिल्मी है.

दरअसल सीमा सिंह ने पिछले दिनो लखनऊ में भोजपुरी फिल्म ‘बंधन’ की शूटिंग की. इस फिल्म में सीमा सिंह का खास आयटम नंबर होगा और इस गाने के लिये लखनऊ में खास सेट लगाया गया था और सीमा सिंह के लिये खास ड्रेस तैयार किया गया था.

निर्माता शिवनारायण बी सिंह तथा निर्देशक प्रेमांशू सिंह की इस फिल्म में खेसारी लाल यादव और स्मृति सिन्हा के साथ संजय पांडे तथा करण पांडे की मुख्य भुमिका है.

सीमा सिंह कहती है काफी अच्छा लगा इस फिल्म बंधन में आयटम नंबर करके.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Recent Posts