अरविन्द अकेला कल्लू और निशा दूबे ने पूरी की दिलदार सजना की शूटिंग
-

ArvindAkela-NishaDubey
युवा दिलों की धड़कन सिनेस्टार अरविन्द अकेला कल्लू और युवा दिल अज़ीज़ सिनेतारिका निशा दूबे ने भोजपुरी फिल्म “दिलदार सजना” की शूटिंग पूरी कर ली है. शूटिंग गुजरात के राजपिपला के विभिन्न मनोरम स्थलों पर की गई है.

इस फिल्म में अरविन्द अकेला कल्लू और निशा दूबे युगल प्रेमी के रूप में सिनेप्रेमियों पर जादू सा असर छोड़ने वाले हैं. शूटिंग स्थल पर अपने चहेते एवं मनपसंद स्टार और लोकप्रिय गायक – गायिका को अपने बीच शूटिंग करते हुए पाकर लोग फूले नहीं समा रहे थे तथा जहां भी शूटिंग होती थी वहाँ हज़ारों की भीड़ जुट जाती थी.

इस फिल्म में मोहिनी घोष का आकर्षक लुक भी दर्शकों को खूब पसंद आयेगा.


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts