गौरव झा हैं ‘दगाबाज’
-

gauravjha-dagabaz
सिनेस्टार गौरव झा के दगाबाजी की चर्चा अब सरेआम हो रही है। ये अब दगाबाज बन चुके हैं। लेकिन गौरव झा ने किसके साथ दगाबाजी की है इस बात से अभी परदा नहीं उठ पाया है। यह जानने के लिये आप सभी को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। जी हां, दरअसल बात यह है कि गौरव झा कि अगली फिल्म का नाम ‘दगाबाज’ है। इस फिल्म में गौरव झा एक दमदार भूमिका को जीवंत करते नजर आयेंगे। इन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों के जरिये दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। इनकी कई फिल्में अभी प्रदर्शित होने को बाकी है। जिसमें मुख्य रूप से हाॅरर काॅमेडी फिल्म ‘बाप रे बाप’ है। शिवांग फिल्मस के बैनर से बनने जा रही भोजपुरी फिल्म ‘दगाबाज’ के निर्माता अनुसूया दूबे, सुशीला व अतुल पाण्डेय हैं। फिल्म के लेखक व निर्देशक प्रदीप शर्मा हैं। संगीत दामोदर राव का है। जबकि इसके गीत राजेश मिश्रा, संतोष पुरी, पिन्टु गिरी ने लिखा है। छायांकन प्रदीप शर्मा का है। इस फिल्म के कलाकारों में गौरव झा के अलावे मनोज आर पाण्डेय, बालेश्वर सिंह, अंजली बनर्जी, संजय पाण्डेय, राम मिश्रा, हरीश हैप्पी, शमशाद, अमन, सुनील दत्त पाण्डेय आदि हैं। विदित हो कि ‘बाप रे बाप’ के साथ गौरव झा की आने वाली भोजपुरी फिल्मों में ‘रानी हम हो गईली तोहार, लुटेरे आदि है। इनकी प्रदर्शित उड़िया फिल्मों में ‘अभिमाननी प्रिया मोरो’, ‘ठिक तोरि पोरि झिया टिये’, ‘बैड गर्ल’ आदि है। इसके साथ ही ये दिसंबर में उड़िया फिल्म ‘तू ही रे’ की शूटिंग करने वाले हैं।


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts