पूनम दुबे को मिली क्वीन आफ सिल्वरस्क्रीन की उपाधि
-

poonam-dubay
भोजपुरी फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री पूनम दुबे को क्वीन आफ सिल्वरस्क्रीन की उपाधि दी गयी है. यह उपाधि फेसबुक के जरिये जाने माने साउंड रिकार्डिस्ट और साउंड रिर्काडिस्ट यूनियन के बी.एन. तिवारी ने पूनम को दी है. पूनम दुबे को यह उपाधि मिलते ही फेसबुक एकाउंट पर उनको बधाई देने वालों की तादाद लग गयी. पूनम दुबे खुद अचरज में हैं और उन्होने बी.एन. तिवारी को धन्यवाद सर बोला है.

चौतरफा वाहवाही बटोर चुकी पूनम दुबे के कदम थमें नहीं हैं. ट्रेड पंडितों की माने तो पूनम दुबे की फेसवैल्यु और ब्रांड वैल्यु को भुनाने में उनकी फिल्मों का काफी योगदान है. पूनम को ऐसी भुमिका पसंद है जो उन्हे बड़ी खुशी, संतुष्टी और गर्व का अनुभव दे. वे अपने किरदारों के जरिये समाज को एक बड़ी बात कह जाती हैं. महिलाओं के प्रति लोगो की घटती संवेदना और सोच तब्दील करने में वे अपनी जगह और अपने तरीके से प्रयास कर रही हैं.
(शशिकांत सिंह )

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts