बिहार में रानी राज
-

Rani-Raj-Kallu
बिहार में इन दिनों भोजपुरी फिल्मों की रानी ‘रानी चटर्जी’ का राज चल रहा है. बिहार-झारखंड के लगभग 100 से अधिक सिनेमाघरों में रानी चटर्जी की फिल्में चल रही है. रानी चटर्जी की ‘एक लैला तीन छैला’ पिछले सप्ताह बिहार के 51 सिनेमाघरों में शानदार रिस्पान्स् के साथ प्रदर्शित हुई. फिल्म दूसरे सप्ताह में भी बिहार के 30 छविगृह में शानदार व्यवसाय दर्ज कर रही है. इसी सप्ताह बिहार में रानी की ‘राऊडी रानी’ व ‘बिटिया सदा सुहागन रहऽ’ 15 सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई है. इन दोनों फिल्मों को भी बंपर ओपनिंग मिली है. रानी की इन तीनों फिल्मों में अलग अलग भूमिका है. रानी ‘एक लैला तीन छैला’ में चुलबुली लड़की की किरदार में हैं. फिल्म में रानी के साथ राकेश मिश्रा, अरविन्द अकेला ‘कल्लू’ व ध्रमेश मिश्रा हैं. फिल्म का निर्माण मुकेश सहनी नें किया है. ‘राऊड़ी रानी’ में रानी चोरनी की भूमिका में एक्शन करते दिखेंगी. ‘बिटिया सदा सुहागन रह’ में रानी का भारतीय महिला की भूमिका है. रानी इन फिल्मों की सफलता से खुश हैं और कहती हैं कि दर्शकों के प्यार से अभिभूत हूँ.


(प्रशांत निशांत)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts