मुंबई में १४ नवंबर से दीवानगी हद से
-

DeewangiHudSe-poster
बिहार में कामयाबी का झंडा गाड़ने के बाद मुंबई में १४ नवंबर से प्रदर्शित होने जा रही है निर्देशक दिनेश यादव की नयी फिल्म ‘दीवानगी हद से’. इस फिल्म का निर्माण किया है ‘कसम वर्दी की’ जैसी कामयाब भोजपुरी फिल्म बना कर चर्चा में आये निर्माता कांतीलाल पी . मारू ने. ‘दीवानगी हद से’ आज भी बिहार में कामयाबी का झंड़ा गाड़ रही है.

क्लासिक फिल्म्स बैनर की फिल्म ‘दीवानगी हद से’ की कहानी खुद निर्देशक दिनेश यादव ने लिखी है. सहयोगी निर्माता हैं शैलेश दिवप्पा गौड़ा. पटकथा और संवाद तैयार किया है मनोज टाईगर ने. गीतकार हैं प्यारे लाल यादव, विभाकर पांडे, जाहिद अख्तर और आजाद सिंह. संगीत दिया है अविनाश झा घुंघरू ने. नृत्य निर्देशक हैं कानू मुखर्जी. कैमरा मैन नीतू इकबाल सिंह, मारधाड़ निर्देशक दिलीप यादव, संपादक गुरजंत सिंह, कला निर्देशक अवधेश राय और कार्यकारी निर्माता हैं रमेश रामी.

मुख्य कलाकार हैं राकेश मिश्रा, अरविन्द अकेला कल्लू, प्रियंका पांडे, मदन मोहन, अंजलीश्रीवास्तव, संजय पांडे, मनोज टाईगर ,दिनेश यादव, ब्रिजेश त्रिपाठी, अनुप अरोड़ा, अयाज खान, जे. नीलम , रत्नेश बरनवाल, सोनिया मिश्रा, उत्तम मिश्रा , प्रेरणा सिंह, अखिल तिवारी और निशा दुबे. इस फिल्म में डांसिंग क्वीन सीमा सिंह का आयटम नंबर भी लोगो को देखने को मिलेगा.

मुंबई के सभी बड़े सिनेमाघरों में फिल्म ‘दिवानगी हद से’ का प्रदर्शन किया जाने वाला है १४ नवंबर से.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts