राजीव मिश्रा का छठ पूजा पर धमाल
-

RajeevMishra-singer
भोजपुरी दर्शको के मनोरंजन के लिए हमेशा कुछ न कुछ नया करने वाले राजीव मिश्रा बहुत जल्द एक एल्बम लेकर आ रहे है जिसका नाम है ‘कृपा छठी माई के’.

इससे पहले ‘माई फेर न हम पे नजरिया’ एल्बम का निर्माण राजीव मिश्रा ने किया था जिसे दर्शको ने बहुत पसंद किया और अब छठ पूजा को ध्यान में रखकर राजीव एक नया एल्बम लेकर आ रहे है जिसका नाम है ‘कृपा छठी माई के’.

बहुत जल्द छठ पर्व आने वाला है और भोजपुरी इलाके के लोग इस पर्व को बहुत ही धूम-धाम और श्रद्धा से मनाते हैं. इसी खास पर्व को ध्यान में रख कर छठ माता के लिए इस एल्बम का निर्माण किया गया है.

इस एल्बम के बारे में राजीव मिश्रा ने बताया कि ‘कृपा छठी माई के’ एल्बम मेरे लिए बहुत खास है क्योंकि मैं छठ यह पर्व बहुत ही धूम धाम से मनाता हूँ और छठ माता के इस पर्व के लिए मैंने इस एल्बम का निर्माण किया जिसमे मैंने गाने गए है. मेरी तरह लाखो-करोड़ो मेरे भाई-बहन है जो यह पर्व बहुत ही श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाते है. इस एल्बम में कुल ८ गाने है और इसे जल्द ही रिलीज़ किया जा रहा है.

इस एल्बम में राजीव के साथ खुशबू सिंह और ललिता सिंह की मधुर आवाज़ भी है.
निर्माता-निर्देशक है विजेंद्र सिंह ‘आकांक्षा’, गीतकार महेश परदेशी, मुन्ना दुबे और कृष्णा परदेशी, संगीत प्रीतम रावत और शंकर सिंह के द्वारा दिया गया है.


(संजय भूषण पटियाला)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts