’सखी के बियाह’ की एडिटिंग समाप्त
-

रॉयल फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्माणाधीन भोजपुरी फिल्म सखी के बियाह की एडिटिंग समाप्त हो गई है और अब डबिंग शुरू कर दी गई है। इस फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन मुंबई में बहुत ही तीव्र गति से किया जा रहा है। फिल्म ’सखी के बियाह’ में केंद्रीय भूमिका में पॉपुलर अदाकारा भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी हैं और उनके साथ गायक से नायक बने सुनील सागर रोमांटिक जोड़ी में नजर आने वाले हैं। फिल्म के निर्माता पवन कुमार महतो हैं। फिल्म के उम्दा निर्देशन की बागडोर संभाले हैं कुशल निर्देशक नन्द किशोर महतो। कार्यकारी निर्माता विजय मौर्या व सुनील शर्मा हैं। भोजपुरी फिल्म ’सखी के बियाह’ के नाम के अनुरूप ही कथा, पटकथा, संवाद और गीत सत्यप्रकाश मिश्र ’बैरागी’ ने लिखे हैं। उनके लिखे चुटीले संवाद सिनेप्रेमियों को खूब लुभाएगा। संगीतकार ओम झा ने मधुर गीतों को कर्णप्रिय संगीत से संवारा है। फिल्म का गीत – संगीत बहुत ही कर्णप्रिय बना है। छायांकन एस जहांगीर, नृत्य संजय कोर्बे, कला राम बाबू का है। मुख्य कलाकार रानी चटर्जी, सुनील सागर, दीपक सिंह, अर्चना प्रजापति, गोपाल राय, बृजेश त्रिपाठी, माया यादव, भास्कर ताठे, अनूप लोटा, मनी सम्राट, स्वीटी सिंह इत्यादि हैं तथा आईटम सांग सीमा सिंह का है।


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts