२९ मई से बिहार में रिलीज हो रही है “लागी नाही छूटे रामा”
-

LaagiNahiChhuteRama-poster
भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह, काव्या, तथा कुनाल सिंह की मुख्य भूमिका वाली फिल्म “लागी नहीं छूटे रामा” बिहार के सिनेमाघरों में 29 मई से रिलीज हो रही है. इसके निर्देशक हैं जगदीश शर्मा.

इस फिल्म में आपको डेविड धवन स्टाईल की कामेडी और राजश्री प्रोडक्शन की फिल्मों की तरह का पारिवारिक माहौल देखने को मिलेगा. प्यार शादी और तलाक की विवसता तथा भोजपुरिया सभ्यता से लबरेज यह फिल्म आपको काफी कुछ नया सोचने को मजबुर करती है. एक सुसभ्य बहुु जब घर में आती है और उसके लक्षण को शुभ मान लिया जाये ससुराल में तो ससुराल किस तरह गेंदा फुल हो जाता है यह फिल्म का प्लस प्वाईंट है.

फिल्म में जबरदस्त एक्शन हैं और खुबसुरत लोकेशनों पर फिल्माये गये गाने हैं. फिल्म में कुनाल सिंह एक माफिया डान बने हैं जिनके नाम से पूरी मुंबई कांपती है. कुछ अलग हटकर कहानी है फिल्म लागी नाहीं छुटे रामा की.

इस के प्रस्तुतकर्ता हैं आशु निहलानी और राज लालचंदानी. निर्माण क्राउन फिल्म्स और जगदीश शर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है. पटकथा जगदीश शर्मा ने, संवाद के. मनोज सिंह ने और गीत प्यारेलाल कवि,अरविन्द तिवारी और आजाद सिंह ने लिखा है. संगीत घुंघरु का है. मारधाड़ निर्देशक हैं हीरा यादव, ड्रेस डिजाईनर बादशाह खान.

इस फिल्म में भोजपुरी के बड़े स्टार पवन सिंह के साथ साथ काव्या, प्रियंका पंडित, कुनाल सिंह, ब्रिजेश त्रिपाठी, संजय वर्मा, हीरा और नीरज बादशाह की मुख्य भुमिका है.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts