शिवरक्षक की डबिंग हुयी शुरु
-

shivrakshak
भोजपुरी फिल्मो में जाने माने निर्देशक दिनेश यादव और निर्माता रमाशंकर प्रजापति की नयी भोजपुरी फिल्म शिवरक्षक की डबिंग मुंबई में शुरु हो गयी है. रामाजी फिल्म क्रियेशन्स प्रस्तुत इस भोजपुरी फिल्म में अभिनेता निसार खान को लांच किया जा रहा है जबकि निसार खान की नायिका हैं जानी मानी अभिनेत्री रानी चटर्जी और साथ में हैं सुपरस्टार खलनायक संजय पांडे, अनुप अरोड़ा, दिलीप सिन्हा, सीमा सिंह, अयाज खान, किरण पांडे, दिनेश यादव, रश्मी शर्मा, अरविन्द तिवारी, अपर्णा,सरीन और अनारा गुप्ता. फिल्म की कथा पटकथा और संवाद खुद दिनेश यादव ने तैयार किया जबकि नृत्य निर्देशक कानू मुखर्जी, रिक्की गुप्ता,कैमरा मैन फिरोज खान है. फिल्म के गीत लिखा है प्यारे लाल यादव कवि, अरविन्द तिवारी और आजाद सिंह ने जबकि संगीत दिया हैं अविनाश झा घूुंघरू ने . मारधाड़ निर्देशक बाजी राव, संपादक गुरजंत सिंह और फिल्म के प्रचारक हैं शशिकांत सिंह और कला निर्देशक हैं अवधेश राय. दिनेश यादव और रमाशंकर प्रजापति की इस फिल्म की १६ दिन की शूटिंगलखनऊ में की गयी है. इस फिल्म को लेकर रमाशंकर प्रजापति भी काफी उत्साह में हैं और वे कहते हैं निश्चित ही उनकी फिल्म शिवरक्षक दर्शकों को खूब पसंद आयेगी. इस फिल्म में मनोरंजन का पूरा मशाला रखा गया है जो दर्शकों को खुब पसंद आयेगा. इस फिल्म को पूरे परिवार के साथ बैठकर देखा जा सकता है ऐसा दावा निर्देशक दिनेश यादव ने किया है.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts