सेंसर से बिना काटकूट पास हुई “लागी नाहीं छुटे रामा”
-

lagi_nahi_chhute_rama-poster
भोजपुरी सिनेमा की साफ सुथरी फिल्म मानी जाने वाली “लागी नाही छुटे रामा” को सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कट के पास कर दिया. सेंसर बोर्ड के सदस्यों ने फिल्म की काफी तारीफ भी की है. यही नहीं पिछले दिनो इस फिल्म का भोजपुरी सिनेमा जगत के दिग्गजों के लिये एक विशेष ट्रायल शो रखा गया था तब भी फिल्म देखने वाले सभी लोगो ने इस फिल्म की जमकर तारीफ की थी.

भोजपुरी के बड़े अभिनेता पवन सिंह और काव्या की मुख्य भू्मिका वाली इस फिल्म को निर्देशित किया है जाने माने निर्माता निर्माता निर्देशक जगदीश शर्मा ने. इस फिल्म का ट्रेलर भी लोगों को बेहद पसन्द आया है.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Recent Posts

पाठक-पाठिकन के राय विचार प्रतिक्रिया..