मनोज तिवारी ने बचायी दो घायल युवकों की जान
-

ManojTiwari-looking-after-a-wounded
भोजपुरी गायक, अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी ने पिछले दिन बाईक पर सवार दो युवकों को घायलावस्था में अस्पताल पहुँचा कर उनकी जान बचाई.

घटना पटना और बिहटा के बीच राजपुर गांव के पास की है. पवन सिंह के तिलकोत्सव में शामिल होकर मनोज तिवारी दिल्ली की फ्लाईट पकड़ने के लिए अपने निजी वाहन से पटना लौट रहे थे. अचानक उनकी गाड़ी के बाँए से ओवरटेक करते हुए एक मोटर साइकिल सामने आ गई. जोरदार टक्कर के बाद मोटर साईकिल पर सवार दोनो युवक घायल होकर सड़क पर गिर गए.

अचानक ब्रेक लगने से मनोज तिवारी को भी दाहिने पैर में चोट आई थी और खून भी निकल आया था. मनोज तिवारी तुरंत नीचे कूद गये और उन दोनों को सड़क के किनारे खींचा. फिर मोटर साइकिल किनारे कराया. इस बीच उनके साथी ने निकल चलने को कहा क्योंकि देर हो रही थी तथा मौके पर जुट आए ग्रामीण भी बाइक सवारों को ही दोष दे रहे थे. मनोज तिवारी गाड़ी में बैठ कर चले भी पर तुरत उनकी अन्तरआत्मा ने उनको रोक लिया और वापस लौट कर घायल युवकों को गाड़ी में लादा तथा अपने दो साथियों को डिक्की में बैठा कर अस्पताल के लिए भागे.

अस्पताल पहुँचते वहां के कर्मचारी पहले तो खुश हुए पर केस पता चलते गजब की तेजी से इमरजेंसी में इलाज शुरू किया. मुख्य डॉ भी आ गए. थोड़ी देर बाद डाक्टर ने बताया कि एक घायल को होश आ गया है. दुसरे को हेड इंजुरी है पर खतरे से बाहर है. हाईटेक हॉस्पिटल के मालिक ने इन युवकों के इलाज का खर्च माफ कर दिया और मनोज तिवारी को धन्यवाद दिया कि उनके उत्तरदायित्व बोध ने इन युवकों की जान बचा ली.

बाद में युवकों के परिजन भी अस्पताल पहुँचे और उन लोगों ने भी मनोज तिवारी को धन्यवाद दिया. यह सब बताते हुए मनोज तिवारी की आँखे भर आईं थी.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts