शाजहान शेख का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
-

ShajahanShaikh-birthday
भोजपुरी सिनेमा को ऊंचाई देने हेतु अग्रसर एस एस फिल्म फैक्ट्री की संचालिका शाजहान शेख का जन्मदिन उनके मुंबई के आवास पर फ़िल्मी सितारों के बीच बड़े धूमधाम से मनाया गया.

इस शुभ अवसर पर एस एस फिल्म फैक्ट्री की भोजपुरी फिल्मों ‘गरदा’ और ‘विजयपथ एगो जंग’ की पूरी टीम एवं फिल्म जगत से जुड़े बहुत से गणमान्य जन तथा सगे संबंधियों को आमंत्रित किया गया था. शूटिंग के सेट पर भागदौड़ और कार्य दबाव के चलते ठीक से कोई मिलजुल नहीं पाते हैं. शाजहान शेख के जन्मदिन पर सभी फिल्म के यूनिट के लोग एक दूसरे से मिलकर अति प्रसन्न हुए. सभी ने बड़े हर्ष के साथ एस एस फिल्म फैक्ट्री की संचालिका को जन्मदिन हार्दिक शुभकामना दी.

इस मौके पर संजय पाण्डेय, सुदीप पाण्डेय, आदित्य मोहन, विजय वर्मा, बालेश्वर सिंह, अविनाश शाही, अमरीश सिंह, विनोद मिश्रा, धर्मेन्द्र सिंह, धर्मेश मिश्रा, सिमरन सिंह, निकिता सिंह, निशा पुजारी, मुस्कान सिनी, सुनीता पाण्डेय, रोशन एस आर के म्यूजिक, संजीव बोहरपी, रवि कश्यप, मिथिलेश अविनाश, लालजी यादव, रंजन सिन्हा, संजय वर्मा, मधुप श्रीवास्तव, संजय भूषण, अंजनी सिंह, महेश गुप्ता, गोविन्द ठाकुर, रामचन्द्र यादव, अखिलेश राज आदि मौजूद थे.

भोजपुरी फिल्मों का ज्यादा से ज्यादा निर्माण हो तथा अच्छा व्यवसाय हो यही शाजहान शेख का मुख्य उद्देश्य है. इनकी १४ जनवरी से बिहार के कई सिनेमाघरों में सफलता के साथ प्रदर्शित की गई है जिसे दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं. इसके अलावा एस एस फिल्म फैक्ट्री की अगली प्रस्तुति का कार्य तीव्र गति से चल रहा है, जिसका प्रोमो और फर्स्ट लुक अति शीघ्र जारी किया जाएगा.


(रामचंद्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts